अमेरिकी प्रसिद्ध एंकर ने ट्रंप के खोखले वादों पर की निशाना
https://parstoday.ir/hi/news/world-i145764-अमेरिकी_प्रसिद्ध_एंकर_ने_ट्रंप_के_खोखले_वादों_पर_की_निशाना
पार्सटुडे – CBS News चैनल की प्रमुख एंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से ट्रंप के लगातार खोखले वादों की आलोचना की और लिखा: "अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है।"
(last modified 2026-08-10T09:26:59+00:00 )
Aug १०, २०२६ १४:५४ Asia/Kolkata
  • CBS News चैनल की प्रमुख एंकर मार्गरेट ब्रेनन
    CBS News चैनल की प्रमुख एंकर मार्गरेट ब्रेनन

पार्सटुडे – CBS News चैनल की प्रमुख एंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से ट्रंप के लगातार खोखले वादों की आलोचना की और लिखा: "अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है।"

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार, CBS News चैनल की प्रमुख एंकर मार्गरेट ब्रेनन ने एक ट्वीट में लिखा:

"राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि 48 घंटों के भीतर स्पष्ट हो जाएगा कि ईरान के मामले में क्या हो रहा है।"

"उन्होंने बुधवार को कहा: 'मैं नहीं चाहता कि लोग मारे जाएँ' और 'हम बातचीत कर रहे हैं।'"

"शुक्रवार को भी उन्होंने कहा: वह चाहते हैं कि विदेश मंत्रालय की बैठक तेजी से आगे बढ़े, क्योंकि हमारे सामने एक युद्ध है जिसे हमें आगे बढ़ाना है।"

ब्रेनन ने आगे कहा: "पूरे सप्ताह, ओमान और ईरान के बीच हार्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए किसी समझौते की संभावना पर चर्चा होती रही... लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है।" (AK)


 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।