सुरक्षा परिषद ने की ओरलैंडो हमले की निंदा
संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी करके अमरीका के फ़्लोरिडा राज्य के ओरलैंडो शहर में हुए आतंकी हमलों की कड़ी निंदा की है।
शुक्रवार को जारी होने वाला यह बयान सुरक्षा परिषद के पंद्रह सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। कूटनितिज्ञों के अनुसार अमरीका के प्रस्ताव पर जारी होने वाला यह बयान, विषयवस्तु पर रूस व मिस्र के संशय के कारण देर से पारित हुआ। सुरक्षा परिषद ने इस बयान में अमरीकी सरकार और हमले में मारे जाने वालों के परिजनों से संवेदना जताई है।
बयान में कहा गया है कि आतंकवाद हर रूप में विश्व शांति व सुरक्षा के लिए एक बड़ा ख़तरा है। सुरक्षा परिषद के बयान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्यों से अपील की गई है कि वे अपनी सभी संभावनाओं के साथ आतंकवाद से संघर्ष करें।
ज्ञात रहे कि आतंकी गुट दाइश ने ओरलैंडो के एक नाइट क्लब में हुए आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी ली है। (HN)