अफ़ग़ानिस्तान में मारे गए 4 अमरीकी सैनिकः तालेबान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i14800-अफ़ग़ानिस्तान_में_मारे_गए_4_अमरीकी_सैनिकः_तालेबान
तालेबान ने परवान प्रांत में 4 अमरीकी सैनिक मारने की सूचना दी है। तालेबान का कहना है कि ये 4 अमरीकी सैनिक एक टैंक के ध्वस्त होने में मरे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १६, २०१६ १०:४९ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में मारे गए 4 अमरीकी सैनिकः तालेबान

तालेबान ने परवान प्रांत में 4 अमरीकी सैनिक मारने की सूचना दी है। तालेबान का कहना है कि ये 4 अमरीकी सैनिक एक टैंक के ध्वस्त होने में मरे।

तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने पश्तु सेवा से बातचीत में दावा किया कि इस गुट के सदस्यों ने बुधवार की रात परवान प्रांत के बगराम ज़िले में एक अमरीकी टैंक को ध्वस्त किया जिसके कारण 4 अमरीकी सैनिक मारे गए।

तालेबान के एक और प्रवक्ता क़ारी यूसुफ़ अहमदी ने भी कहा कि बुधवार की रात इस गुट ने ग़ौर प्रांत में अफ़ग़ान सेना के एक ठिकाने और 4 चौकियों पर हमला किया। इस हमले में तालेबान ने 4 चौकियों पर नियंत्रण किया जिसके दौरान अफ़ग़ान सेना के 14 जवान हताहत व घायल हुए। (MAQ/N)