ब्रसल्ज़ में आतंकी हमले की धमकी
ब्रसेल्स में बम की चेतावनी के बाद आतंकवाद विरोधी अभियान आरंभ कर दिया गया।
ब्रसल्ज़ के संचार माध्यमों ने एक स्थानीय व्यापारिक केन्द्र में बम की चेतावनी दी है जिसके बाद वहां पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू हो गया है।
फ़्रांसीसी समाचारपत्र लोफीगारो की वेबसाइट पर ब्रसल्ज़ के केन्द्रीय क्षेत्र में स्थित एक व्यापारिक केन्द्र में बम हमले की संभावना व्यक्त की गई है। बेल्जियम के अभियोजकों ने बताया कि इस संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।
बेल्गा समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने अपने रक्षा कैबिनेट के सदस्यों के साथ आपात बैठक की।
ज्ञात रहे कि शॉपिंग सेंटर के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधि करते पाए जाने के बाद बम की चेतावनी जारी की गई। सड़कों पर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है जबकि मैट्रो चल रही है।