एक नई सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था बनाने का पुतीन का सुझाव
रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने बुधवार को देश की संसद का कार्यकाल समाप्त होने के अवसर पर ड्यूमा में भाषण दिया।
अपने इस भाषण में उन्होंने एक नई सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था बनाए जाने की मांग की जो सभी देशों के हित में समान रूप से काम करने के लिए तैयार हो। उन्होंने कहा कि रूस इस संबंध में वार्ता के लिए तैयार है। पुतीन ने कहा कि एक स्वाधीन और सभी के लिए एकसमान सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था की स्थापना बहुत अधिक अहम है और रूस ने इस संबंध में वार्ता से जुड़ने के लिए कई बार अपनी तैयारी की घोषणा की है। पुतीन ने इसी के साथ कहा कि संसार के लिए सबसे बड़ा ख़तरा आतंकवाद है लेकिन नैटो, रूस की सीमाओं की ओर अपना विस्तार जारी रखे हुए है। पुतीन के शब्दों में नैटो ने रूस के विरुद्ध अपने शाब्दिक हमले तेज़ कर दिए हैं और माॅस्को के पास, इसका उचित उत्तर देने के अलावा और कोई चारा नहीं है।
इन सबके बावजूद माॅस्को यूरोप से अपने तनाव को कम करने के प्रयास में है और इसी परिप्रेक्ष्य में पुतीन ने यह सुझाव दिया है। माॅस्को के विचार में यूरोप में बाहरी शक्तियों विशेष कर अमरीका को अलग रख कर एक नई सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था की स्थापना, ख़तरों से मुक़ाबले के संबंध में यूरोपीय देशों के बीच समान दृष्टिकोण उत्पन्न करेगी। (HN)