इस्राईल, सीरिया के गोलान हाइट्स क्षेत्र से बाहर निकलेः क्यूबा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i16153-इस्राईल_सीरिया_के_गोलान_हाइट्स_क्षेत्र_से_बाहर_निकलेः_क्यूबा
क्यूबा ने अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन से सीरिया के गोलाइन हाइट्स क्षेत्र से बाहर निकलने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun २९, २०१६ १५:२० Asia/Kolkata
  • इस्राईल, सीरिया के गोलान हाइट्स क्षेत्र से बाहर निकलेः क्यूबा

क्यूबा ने अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन से सीरिया के गोलाइन हाइट्स क्षेत्र से बाहर निकलने की मांग की है।

मंगलवार को जनेवा में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में इस संघ की मानवाधिकार परिषद की 22वीं बैठक में क्यूबा की दूत ने कहा कि अतिग्रहित गोलान हाइट्स में दयनीय मानवीय स्थिति के हल का सिर्फ़ और सिर्फ़ रास्ता यह है कि इस्राईल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और महासभा के प्रस्तावों के आधार पर वहां से निकल जाए।

अनायान्सी रूडरिग्ज़ ने जनेवा में कहा कि इस्राईल अतिग्रहित गोलान हाइट्स में सीरियाई नागरिकों के अधिकारों और संयुक्त राष्ट्र महासभा व संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन कर रहा है।

ज्ञात रहे गोलान हाइट्स, सीरिया और अतिग्रहित फ़िलिस्तीन की सीमा पर स्थित सीरिया का भाग है जिसपर अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन ने 1967 की 6 दिवसीय जंग के दौरान क़ब्ज़ा किया था।

इस्राईल ने 1981 में गोलान हाइट्स को अपने अतिग्रहित इलाक़ों में शामिल करने का एलान किया किन्तु संयुक्त राष्ट्र संघ और विश्व के देशों ने इस्राईल के इस अवैध क़दम को मान्यता नहीं दी। संयुक्त राष्ट्र संघ और विश्व के देशों का मानना है कि गोलान हाइट्स इस्राईल के अतिग्रहण में मौजूद सीरिया का भाग है। (MAQ/N)