अर्दोग़ान ने की पुतीन से टेलिफोन पर वार्ता
Jun २९, २०१६ १३:१९ Asia/Kolkata
तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन से टेलिफोन पर वार्ता की है।
तरंद समाचार एजेन्सी के अनुसार रजब तैय्यब अर्दोग़ान ने बुधवार को विलादिमीर पुतीन से टेलिफोन पर लगभग 40 मिनट तक बातचीत की। अभी इस टेलिफोनी वार्ता के बारे में विस्तार से कुछ पता नहीं चला है।
उल्लेखनीय है कि नवंबर 2015 में तुर्की के युद्धक विमानों द्वारा सीरिया में रूस के विमान को मार गिराए जाने की घटना के बाद तुर्की और रूस के राष्ट्रपतियों की यह पहलीं टेलिफोनी वार्ता है। इस घटना से दोनो देशों के संबन्ध तनावपूर्ण हो गए थे। सोमवार को तुर्की ने विमान दुर्घटना पर खेद व्यक्त करते हुए रूस से मांगी मांगी थी और क्षतिपूर्ति की भी घोषणा की थी। दूसरी ओर रूस का कहना था कि यह बहुत देर से उठाया गया क़दम है।
टैग्स