विश्व भर में ढाका हमले की निंदा का सिलसिला जारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i16585-विश्व_भर_में_ढाका_हमले_की_निंदा_का_सिलसिला_जारी
राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०३, २०१६ १२:५९ Asia/Kolkata
  • विश्व भर में ढाका हमले की निंदा का सिलसिला जारी

राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा परिषद ने शनिवार को एक बयान जारी करके ढाका स्थित कैफे पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा है कि आतंकवाद एक गंभीर चुनैती है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति को ख़तरे में डाल रखा है।

राष्ट्र संघ के महासचिव बान कीमून ने भी एक बयान जारी करके ढाका हमले की निंदा की है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि जितनी जल्दी संभव हो सके हमले में लिप्त तत्वों को सज़ा दी जाए।

वाइट हाऊस ने भी इस आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा है कि अमरीका चरमपथ एवं आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए बांग्लादेश के साथ सहयोग जारी रखेगा।

इसके अतिरिक्त विश्व के कई देशों ने ढाका में हुए आतंकवादी हमलें की निंदा की है।

ज्ञात रहे कि शुक्रवार को दाइश से जुड़े होने का दावा करने वाले 9 चरमपंथियों ने ढाका स्थित एक कैफे पर हमला करके दर्जनों लोगों को बंधक बना लिया था।

इस हमले में दो पुलिस अधिकारियों समेत 20 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें अधिकांश विदेशी नागरिक थे।

दाइश ने औपचारिक रूप से इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की थी।

हालांकि रविवार को बांग्लादेश के गृहमंत्री ने कहा है कि इस हमले को अंजाम देने वाले चरमपंथी दाइश के सदस्य नहीं, बल्कि स्थानीय चरमपंथी संगठन जमीअतुल मुजाहेदीन बांग्लादेश के सदस्य थे। msm