चीन के बाढग्रस्त क्षेत्रों के लिए सेना रवाना
https://parstoday.ir/hi/news/world-i16957-चीन_के_बाढग्रस्त_क्षेत्रों_के_लिए_सेना_रवाना
चीन में बाढग्रस्त लोगों की अधिक सहायता के उद्देश्य से इस देश के सैनिकों को बाढग्रस्त क्षेत्रों में भेजा गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०७, २०१६ १३:०२ Asia/Kolkata
  • चीन के बाढग्रस्त क्षेत्रों के लिए सेना रवाना

चीन में बाढग्रस्त लोगों की अधिक सहायता के उद्देश्य से इस देश के सैनिकों को बाढग्रस्त क्षेत्रों में भेजा गया है।

चीन में एक सप्ताह तक भारी बारिश के चलते आई जबरदस्त बाढ़ से तटबंध टूट गए, शहर और गांव जलमग्न हो गए, सार्वजनिक परिवहन ठप पड़ गया और कम से कम 181 लोग मारे गए या लापता हो गए। चीन के 26 प्रांत बाढ से प्रभावित हुए हैं।

चाइना मेट्रोलाजिकल एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया है कि वुहान नगर में एक सप्ताह में 57.4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस शहर में 80 लाख लोग रहते हैं। वुहान नगर के अधिकारियों ने सरकारी मीडिया को बताया कि यहां पर 14 लोग मारे गए और एक व्यक्ति लापता है। करीब 1,70,000 लोगों को अन्य जगहों पर पहुंचाया गया है और 80,000 से अधिक लोगों को आश्रय गृहों में रखा गया है।

नगर मामलों के राष्ट्रीय मंत्रालय ने कहा कि कल तक यांगतेसे नदी और इससे सटे इलाकों में 181 लोगों के लापता होने या मारे जाने की खबर है। चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित अनहुई, हुनान और हुबेई प्रांतों का 30 घंटों का दौरा किया।

उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से बाढ़ से निपटने, प्रमुख तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्थानीय निवासियों की रक्षा करने का अनुरोध किया। चीनी प्रधानमंत्री ने बाढग्रस्त क्षेत्रों में अधिक सैनिक भेजने का आदेश दिया है।

ज्ञात रहे कि चीन में प्रतिवर्ष मई, जून और जूलाई में भारी वर्षा होती है जिसके कारण वहां के दक्षिणी क्षेत्रों को तुल्नात्मक रूप में अधिक क्षति होती है।