वैश्विक चुनौतियों के समाधान में अमरीका विफलः ओबामा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i17242-वैश्विक_चुनौतियों_के_समाधान_में_अमरीका_विफलः_ओबामा
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि उनका देश समस्त अंतर्राष्ट्रीय सयमस्याओं का समाधान नहीं कर सकता।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul १०, २०१६ १६:०२ Asia/Kolkata
  • वैश्विक चुनौतियों के समाधान में अमरीका विफलः ओबामा

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि उनका देश समस्त अंतर्राष्ट्रीय सयमस्याओं का समाधान नहीं कर सकता।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शनिवार की रात स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुंचने पर इस देश से प्रकाशित होने वाले अलपाइस नामक समाचारपत्र से बात करते हुए कहा कि अमरीका, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए अकेले ही सीरिया संकट और दाइश जैसाे आतंकी गुट से संघर्ष जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान नहीं कर सकता।

उन्होंने इसी प्रकार स्पेन के अधिकारियों से जलवायु परिवर्तन और यूरोप की ओर भूमध्य सागर के रास्ते जाने वाले पलायनकर्ताओं के मुद्दे सहित क्षेत्र के बाहर की समस्त चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग की अपील की है। उनका कहना था कि स्पेन के अधिकारियों को विश्व समुदाय के साथ इन समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग करना चाहिए।

अमरीका में हुई हालिया घटनाओं के बाद जिनमें से एक डलास में हुई फ़ायरिंग में कुछ पुलिसकर्मी मारे गये थे, ओबामा ने अपना दौरा छोटा कर दिया है। ओबामा अपने इस दौरे के दौरान स्पेन नरेश फ़िलिप षष्टम से भी मुलाक़ात करेंगे। (AK)