अमरीका खोखले बयान देने के बजाए वास्तविकता को समझेः तालेबान
तालेबान ने अमरीकी रक्षामंत्री के बयान को निरर्थक बताया है।
तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने अमरीकी रक्षामंत्री एश्टन कार्टर की अघोषित काबुल यात्रा और अफ़ग़ान सैनिकों के साथ कार्यवाही में अमरीकी सेना की भागीदारी पर आधारित उनके बयान पर कहा है कि अमरीका को खोखले बयान देने के बजाए, वास्तविकता को समझना और अतिग्रहण को ख़त्म करना चाहिए।
हमारी पश्तु सेवा के अनुसार, ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अतिग्रहणकारियों के ख़िलाफ़ लड़ाई उस वक़्त तक जारी रहेगी, जब तक अफ़ग़ानिस्तान पूरी तरह आज़ाद नहीं हो जाता।
ज्ञात रहे अमरीकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने मंगलवार को काबुल में अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी के साथ प्रेस कान्फ़्रेंस में कहा कि तालेबान के हमलों को नाकाम करने के लिए अमरीकी और अफ़ग़ान कमान्डर, आतंकवाद के ख़िलाफ़ संयुक्त योजना बनाकर उसे लागू करेंगे।
उन्होंने कहा कि उनके काबुल के दौरे का लक्ष्य, अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी कमान्डरों की विशेष क्षमता को बढ़ाना, अफ़ग़ान सुरक्षा बल को वित्तीय मदद देना और 2017 तक अमरीकी सैनिकों की अफ़ग़ानिस्तान में उपस्थिति की घोषणा करना है। (MAQ/T)