अलअज़हर ने की कश्मीर में मुसलमानों के मारे जाने की निंदा
मिस्र की अलअज़हर यूनिवर्सिटी ने भारत नियंत्रित कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों मुसलमानों के मारे जाने की निंदा की है।
न्यूज़ एजेंसी हौज़ा के अनुसार, अलअज़हर यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके भारतीय सुरक्षा बलों से कश्मीरी जनता की जान की रक्षा करने और उनपर हमले करने से दूर रहने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: कश्मीर संकट के समाधान में विश्व सार्थक भूमिका निभाएः राहिल शरीफ़
ज्ञात रहे भारत नियंत्रित कश्मीर में शुक्रवार को भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों अलगाववादी छापामार कमान्डर बुरहान मुज़फ़्फ़र वानी के मारे जाने के बाद, हिंसक प्रदर्शन शुरु हुए। इन हिंसक प्रदर्शन में अब तक कम से कम 30 व्यक्ति हताहत और 300 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में 100 पुलिसकर्मी भी सम्मिलित हैं।
यह भी पढ़ें: कश्मीर में अशांति जारी, कई क्षेत्रों में कर्फ्यू
इसी प्रकार भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों पैलेट गन का निशाना बनने के कारण, लगभग 100 कश्मीरियों की आंखों की रौशनी चली गई। (MAQ/N)