तुर्की में विद्रोह में अमरीका का हाथ नहींः जान करबी
अमरीका के विदेशमंत्री ने तुर्की में सैन्य विद्रोह में वाशिंग्टन के लिप्त होने से संबंधित दावों को रद्द कर दिया है।
अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता जान करबी ने कहा है कि विदेशमंत्री जान कैरी ने शनिवार को टेलीफ़ोनी वार्ता में अपने तुर्क समकक्ष मौलूद चावूश अोग़लू से विद्रोह में अमरीका के लिप्त होने से संबंधित दावे को झूठ का पुलिंदा बताया और कहा कि यह विषय अमरीका से तुर्की के संबंधों को ख़राब कर देगा।
जान कैरी ने तुर्क अधिकारियों से मांग की है कि वे संयम से काम लें और हालिया विद्रोह के आयामों के बारे में जांच के दौरान क़ानून का सम्मान करें।
ज्ञात रहे कि तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने शनिवार को अमरीकी राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए कहा था कि चूंकि अमरीका, तुर्की का रणनैतिक सहयोगी है इसीलिए उसे तुर्क सरकार के विरोधी फ़तहुल्लाह गोलन को तुर्की के हवाले कर देना चाहिए।
उनका कहना था कि इससे पहले उन्होंने अमरीका के राष्ट्रपति को चेताया था कि गोलन देश में विद्रोह कराना चाहते हैं।
गोलन ने भी तुर्की में सैन्य विद्रोह में अपनी भूमिका का कड़ाई से खंडन किया है। (AK)