ओबामा ने की लुइज़ियाना गोलीबारी की निंदा
अमरीकी राष्ट्रपति ने इस देश के लुइज़ियाना राज्य में हुई गोलीबारी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।
रोएटर्ज़ के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने लुइज़ियाना राज्य में हुई गोलीबारी की घटना की निंदा की है।
उन्होंने कहा है कि पुलिस अधिकारियों पर हुआ यह हमला कायराना है। ओबामा ने कहा कि पुलिस पर इस तरह के हमलों को तर्कसंगत नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले करने वाले किसी का प्रतिनिधित्व नहीं करते।
ज्ञात रहे कि अमेरिका में गोलीबारी की ताजातरीन घटना में लुइज़ियाना के बेटन रुज में कम से कम तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इस गोलीबारी में घायल तीन पुलिस अधिकारियों में से एक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि अमरीकी पुलिस के हाथों एक श्वेत अमरीकी नागरिक की हत्या के बाद से वहां पर पुलिस और अश्वेत वर्ण के लोगों के बीच हिंसक झड़पों में तेज़ी से वृद्धि हुई है।