जेसीपीओए की सभी प्रतिबद्धताओं को ईरान ने पूरा किया, अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i18091-जेसीपीओए_की_सभी_प्रतिबद्धताओं_को_ईरान_ने_पूरा_किया_अमरीका
संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीकी दूत ने इस बात को माना है कि ईरान ने परमाणु समझौते जेसीपीओए से संबंधित सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १९, २०१६ १२:३० Asia/Kolkata
  • जेसीपीओए की सभी प्रतिबद्धताओं को ईरान ने पूरा किया, अमरीका

संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीकी दूत ने इस बात को माना है कि ईरान ने परमाणु समझौते जेसीपीओए से संबंधित सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है।

इर्ना के अनुसार, समान्था पावर ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु समझौते जेसीपीओए के एक साल पूरे होने के साथ ही तेहरान ने इस समझौते से संबंधित अपने सभी वचन पूरे किए हैं।

उन्होंने कहा कि ईरान की परमाणु गतिविधियों पर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए की निगरानी से, तेहरान की प्रतिबद्धताओं की पुष्टि होती है।

 

दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के सहायक जेफ़्री फ़िल्टमैन ने कहा कि महासचिव बान की मून, ईरान की ओर से जेसीपीओए की पाबंदी की सराहना करते हैं।

ज्ञात रहे संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने सोमवार को ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते जेसीपीओए के क्रियान्वयन के एक साल पूरे होने पर, एक बैठक में इसकी समीक्षा की। (MAQ/N)