काबुल हमला दाइश की नीचता को दर्शाता है, ईरानी विदेश मंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/world-i18562-काबुल_हमला_दाइश_की_नीचता_को_दर्शाता_है_ईरानी_विदेश_मंत्री
ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने शनिवार को काबुल में हुए दाइश के आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह हमला दाइश की नीचता को दर्शाता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २४, २०१६ ०४:०६ Asia/Kolkata
  • (फ़ाइल फ़ोटो)
    (फ़ाइल फ़ोटो)

ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने शनिवार को काबुल में हुए दाइश के आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह हमला दाइश की नीचता को दर्शाता है।

उन्होंने शनिवार की रात अपने आधिकारिक ट्वीटर पेज पर यह टिप्पणी करते हुए, शिया-सुन्नी से चरमपंथियों के ख़िलाफ़ एकजुट होने की अपील की।

 

इससे पहले ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर काबुल हमले की भर्त्सना की और इस हमले के पीड़ितों के परिजनों से हमदर्दी जतायी।

 

ज्ञात रहे शनिवार को अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में शीया हज़ारा समुदाय के प्रदर्शन स्थल पर 2 बम धमाके हुए जिनमें कम से कम 83 लोग हताहत और 260 से ज़्यादा घायल हुए।

ये धमाके काबुल के देह मज़न्ग स्कवारए पर हुए जहां हज़ारों की संख्या में शीया हज़ारा समुदाय के लोग विवादित बिजली लाइन परियोजना के खिलाफ़ सुबह के समय प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए थे।

   

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने इन धमाकों की ज़िम्मेदारी ली है।

अफ़ग़ानिस्तान में हज़ारा समुदाय इस देश का सबसे निर्धन समुदाय है। हज़ारा समुदाय अफ़ग़ानिस्तान की कुल आबादी का 9फ़ीसद है और यह इस देश का तीसरा सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। (MAQ/N)