शिया या सुन्नी मुसलमान की हत्या हरामः अल-अज़हर
मिस्र की अल-अज़हर यूनिवर्सिटी ने इस्लामी मतों के बीच निकटता का आह्वान किया है।
रविवार को अल-अज़हर यूनिवर्सिटी के प्रमुख और मिस्र के वरिष्ठ मुफ़्ती अहमद तैय्यब ने मुस्लिम समुदायों के निकट आने का आहवान किया है।
मिस्र के वरिष्ठ मुफ़्ती अहमद तैय्यब ने कुवैती अख़बार अल-अनबा के साथ बातचीत में मुस्लिम समुदायों के निकट आने का आहवान करते हुए सुन्नी एवं शिया धर्मगुरुओं ऐसे फ़तवे जारी करने की मांग की है जिसमें सुन्नी मुसलमानों द्वारा शिया मुसलमानों की हत्या और शिया मुसलमानों द्वारा सुन्नी मुसलमानों की हत्या को हराम क़रार दिया जाए।
तैय्यब ने मुसलमानों के बीच लड़ाई को बंद कराने पर बल देते हुए कहा कि इस्लामी जगत में जारी लड़ाई और रक्तपात बंद होना चाहिए।
अल-अज़हर के प्रमुख का कहना था कि इस यूनिवर्सिटी ने हमेशा शिया और सुन्नियों को निकट लाने की कोशिश की है और यह विषय उसके लिए काफ़ी महत्वपूर्ण है।
अहमद तैय्यब ने उल्लेख किया कि मुसमलानों को आपस में लड़ाने वालों को कोई महत्व नहीं देना चाहिए। msm