ढाका में सशस्त्र लोगों और सुरक्षाबलों के साथ झड़पें 9 हताहत
Jul २६, २०१६ १२:४४ Asia/Kolkata
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सशस्त्र लोगों और सुरक्षाबलों के बीच गंभीर झड़पें हुई हैं।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार बांग्लादेश की पुलिस के विशेष दस्ते की राजधानी ढाका के कल्याणपुरी क्षेत्र में कुछ सशस्त्र लोगों के साथ झड़पें हुईं।
इन झड़पों के दौरान 9 सशस्त्र लोग मारे गए। पुलिस का कहना है कि पहले सशस्त्र लोगों ने उनपर हमला किया जिसके जवाब में पुलिस ने उनके विरुद्ध कार्यवाही की। इस कार्यवाही में कम से कम 9 सशस्त्र लोग मारे गए
ज्ञात रहे कि इससे पहले बांग्लादेश में आतंकवादियों ने ढाका स्थित राजनयिक क्षेत्र के एक कैफे में हमला किया जिसमें 22 लोग मारे गए थे।
टैग्स