यमन में एक अमरीकी सैनिक मारा गया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i19096-यमन_में_एक_अमरीकी_सैनिक_मारा_गया
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने कहा है कि इस देश में एक अमरीकी सैनिक मारा गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २९, २०१६ १०:४० Asia/Kolkata
  • यमनी मीडिया हर्बी प्रेस द्वारा जारी यह तस्वीर अमरीकी सैनिक टेलर कॉल्डवेल के पासपोर्ट की है जो अंसारुल्लह के अनुसार यमन में मारा गया।
    यमनी मीडिया हर्बी प्रेस द्वारा जारी यह तस्वीर अमरीकी सैनिक टेलर कॉल्डवेल के पासपोर्ट की है जो अंसारुल्लह के अनुसार यमन में मारा गया।

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने कहा है कि इस देश में एक अमरीकी सैनिक मारा गया।

अंसारुल्लाह आंदोलन की वेबसाइट अंसारुल्लाह डॉट कॉम ने शुक्रवार को कहा कि यमन में लड़ाई को कवरेज देने वाले हर्बी प्रेस ने ऐसी तस्वीरें प्रकाशित की हैं जिनसे इस अरब देश में अमरीकी सैनिको की अवैध रूप से उपस्थिति का पता चलता है।

रिपोर्ट मिलने तक यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी कि यह अमरीकी सैनिक यमन में किस स्थिति में मारा गया।

 

मई में यमन के अलमसीरा टीवी चैनल इस बात की रिपोर्ट प्रसारित की थी कि अमरीका की विशेष सैन्य टुकड़ी यमन के दक्षिणी भाग में अलक़ाएदा के आतंकियों के ख़िलाफ़ कथित कार्यवाही में संयुक्त अरब इमारात के सैनिकों के साथ लड़ने के लिए यमन में अवैध रूप से दाख़िल हुयी है।

अलमसीरा टीवी चैनल ने उस समय पेन्टगॉन के रिपोर्टर टॉम बावमैन का हवाला दिया था कि यमन में 25 अप्रैल को अमरीकी सैनिक दाख़िल हुए।

यमन में अब्द रब्बोह मंसूर हादी द्वारा इस्तीफ़ा दिए जाने पर यमनी सेना की इकाइयों और स्वयंसेवी बल द्वारा इस देश की सुरक्षा अपने हाथ में लेने के बाद, पिछले साल सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात ने यमन में आतंकियों की वित्तीय व सैन्य मदद की ताकि वे इस देश की सेना की टुकड़ियों और हौसी आंदोलन के ख़िलाफ़ लड़ें।

इस तस्वीर में टेलर कॉल्डवेल का अमरीकी पासपोर्ट और उसका पैदाइशी सर्टिफ़िकेट दिखाई दे रहा है।

 

जुलाई के शुरु में वॉशिंग्टन पोस्ट ने ख़बर दी थी कि अमरीका सऊदी शासन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित क्लस्टर बम सहित विभिन्न प्रकार के ख़तरनाक हथियार नियमित रूप से बेच कर, यमन में घातक खेल खेल रहा है। (MAQ/N)