भारत से संबन्ध विच्छेद करने की मांग
पाकिस्तान के राजनैतिक और धार्मिक दलों ने पाकिस्तान सरकार से मांग की है कि वह भारत से अपने संबन्ध समाप्त कर ले।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के बहुत से राजनैतिक और धार्मिक दलों ने इस्लामाबाद सरकार से मांग की है कि जब तक भारत नियंत्रित कश्मीर का मामला हल नहीं हो जाता उस समय तक वह नई दिल्ली से संबन्ध विच्छेद रखे।
इन दलों के नेताओं ने कहा है कि कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने वालों के बारे में विश्व समुदाय को अपनी चुप्पी समाप्त करनी चाहिए। इन नेताओं ने कश्मीर से भारतीय सैनिकों की तत्काल वापसी और वहां पर हो रहे मानवाधिकारों के हनन को रोकने की भी मांग की है। एक पाकिस्तानी नेता और सांसद राजा ज़फ़रुल हक़ ने कहा कि कश्मीर समस्या के समाधान में भारत यदि गंभीरता न दिखाए तो पाकिस्तान को उसके साथ संबन्ध बनाए रखने की ज़रूरत नहीं है।