उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान का महत्वपूर्ण कमांडर ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i19663-उत्तरी_अफ़ग़ानिस्तान_में_तालेबान_का_महत्वपूर्ण_कमांडर_ढेर
अफ़ग़ानिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने तालेबान के एक महत्वपूर्ण कमांडर को मौत के घाट उतार दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०४, २०१६ १५:२१ Asia/Kolkata
  • उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान का महत्वपूर्ण कमांडर ढेर

अफ़ग़ानिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने तालेबान के एक महत्वपूर्ण कमांडर को मौत के घाट उतार दिया।

अफ़ग़ानिस्तान से प्राप्त समाचारों के अनुसार उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के कुन्दूज़ प्रांत के पुलिस प्रमुख मोहम्मद क़ासिम तालेबान के कमांडर के मारे जाने की पुष्टी की है।

पुलिस प्रमुख मोहम्मद क़ासिम ने तालेबान के मारे गए महत्वपूर्ण कमांडर का नाम मुल्ला ख़ैरुल्लाह बताया है। मोहम्हद क़ासिम ने बताया कि कुन्दूज़ प्रांत के उपनगरीय क्षेत्र “दश्त आर्ची” में अफ़ग़ान सेना द्वारा अंजाम दिए गए एक आप्रेशन के दौरान मुल्ला ख़ैरुल्लाह अपने चार साथियों के साथ मारा गया।

 

कुन्दूज़ के “दश्त आर्ची” और “क़िले ज़ाल” नामक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अफ़ग़ान सुरक्षा बलों और तालेबान लड़ाकों के बीच भीषण झड़पें जारी हैं। अफ़ग़ानिस्तान सरकार का कहना है कि इन झड़पों में अब तक सैकड़ों तालेबान लड़ाके मारे जा चुका हैं। उल्लेखनीय है कि कुन्दूज़, उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान का सबसे अशांति वाला प्रांत माना जाता है। (RZ)