तुर्की में धमाका , 50 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i20257-तुर्की_में_धमाका_50_घायल
दक्षिणी तुर्की के एक नगर में अस्पताल के सामने हुए विस्फोट में 50 लोग घायल हो गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १०, २०१६ २२:३६ Asia/Kolkata
  • तुर्की ने सीरिया की सीमा पर कड़े सुरक्षा प्रबंध कर रखे हैं।
    तुर्की ने सीरिया की सीमा पर कड़े सुरक्षा प्रबंध कर रखे हैं।

दक्षिणी तुर्की के एक नगर में अस्पताल के सामने हुए विस्फोट में 50 लोग घायल हो गये हैं।

रशा टूडे के अनुसार बुधवार को दक्षिणी तुर्की के मारदीन प्रान्त के क़ज़लतप्पे नगर में यह विस्फोट हुआ है। यह शहर तुर्की और सीरिया की सीमा के निकट स्थित है। 

धमाका इतना तेज़ था कि उससे उठने वाला धुआं कई किलोमीटर तक देखा जा सकता था। 

धमाके के वक्त पुलिस की एक गाड़ी वहां से गुज़र रही थी और उसे धमाके के नुकसान पहुंचा है। 

अंतिम समाचार तक किसी ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की थी। (Q.A.)