दाइश के विरुद्ध तुर्की और रूस का सहयोग स्वागत योग्यः राष्ट्रसंघ
दाइश के विरुद्ध तुर्की और रूस के बीच सहकारिता का राष्ट्रसंघ ने स्वागत किया है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध तुर्की और रूस की कार्यवाही के लिए होने वाले समझौते का स्वागत किया है।
तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने हाल ही में अपनी रूस यात्रा के दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतीन से भेंटवार्ता की और दोनो देशों ने सीरिया संकट की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने रूस और तुर्की के संबन्धों के बारे में कहा कि राष्ट्रसंघ, दाइश के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अन्तर्राष्ट्रीय गठबंधन का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि सीरिया के हलब की स्थिति में थोड़ा सुधार तो हुआ है किंतु कुल मिलाकर वहां की स्थिति चिंताजनक है।
उल्लेखनीय है कि तुर्की, सीरिया संकट के आरंभ से सीरिया सरकार के विरोधी आतंकी गुटों विशेषकर दाइश का समर्थक रहा है।