अफ़ग़ानिस्तान ने दिया दाइश के सफाए पर बल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i20596-अफ़ग़ानिस्तान_ने_दिया_दाइश_के_सफाए_पर_बल
अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नवाब ग़ूरज़न्ग ने कहा कि अफ़ग़ान सरकार दाइश सहित आतंकवादी गुटों के सफ़ाए के लिए दृढ़ संकल्प रखती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १४, २०१६ १२:३७ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान ने दिया दाइश के सफाए पर बल

अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नवाब ग़ूरज़न्ग ने कहा कि अफ़ग़ान सरकार दाइश सहित आतंकवादी गुटों के सफ़ाए के लिए दृढ़ संकल्प रखती है।

उन्होंने बल देकर कहा कि अफ़ग़ान सेना ने जनता को आश्वासन दिया है कि नंगरहार प्रांत से दाइश का पूरी तरह सफ़ाया करके रहेगी।

अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने देश में दाइश के बड़े सरग़ना हाफ़िज़ सईद के मारे जाने की घटना को इस गुट के लिए बहुत बड़ा नुक़सान बताया है।

पश्तु सेवा के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा कि दाइश के इस सरग़ना का मारा जाना, अफ़ग़ानिस्तान से इस आतंकी गुट के जड़ से सफ़ाए का आग़ाज़ हो सकता है।

इससे पहले अफ़ग़ान सेना की सैलाब ब्रिगेड के कमान्डर लेफ़्टिनंट जनरल मोहम्मद ज़मान ने नंगरहार प्रांत में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया था कि इस प्रांत के अचीन ज़िले में सुरक्षा बलों की कार्यवाही में हाफ़िज़ सईद अपने 30 साथियों के साथ मारा गया। (MAQ/N)