स्वाधीन फ़िलिस्तीनी सरकार का समर्थन जारी रहेगाः अर्जेन्टीना
Aug १४, २०१६ १८:३७ Asia/Kolkata
अर्जेन्टीना की सरकार ने फ़िलिस्तीन की स्वाधीन सरकार को आधिकारिक रूप से मान्यता देने की नीति जारी रखने पर बल दिया है।
स्पूटनिक न्यूज़ के अनुसार, अर्जेन्टीना की विदेशमंत्री सूज़ाना मालकोरा ने रविवार को कहा कि उनका देश फ़िलिस्तीन की स्वाधीन सरकार को मान्यता देने की नीति अपनाए रहेगा।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणापत्र को आधार बनाना, वैश्विक समस्याओं व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़ी चिंताओं को कम करने के लिए बेहतरीन उपाय है।
ज्ञात रहे लैटिन अमरीका के देशों ब्राज़ील, अर्जेन्टिना, उरूग्वे और चिली सहित ज़्यादातर देशों ने फ़िलिस्तीन की स्वाधीन सरकार का समर्थन करने का एलान किया है। लैटिन अमरीकी देशों की ओर से फ़िलिस्तीन की स्वाधीन सरकार के समर्थन से इस्राईल बहुत चिंतित है। (MAQ/N)
टैग्स