लुइसयाना में आपाताकालीन स्थिति घोषित
भारी बाढ़ के कारण अमरीका के लुइसयाना राज्य में आपातकालीन स्थिति घोषित कर दी गई है।
फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति ने बाढ़ से प्रभावित लुइसियाना के लिए आपाताकलीन स्थिति घोषित की है।
व्हाइट हाउस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आपदाकर्मियों ने लुइसयाना प्रांत में घरों और कारों में फंसे सात हजार से ज्यादा लोगों को बचाया है। भारी बाढ़ ने लुइसयाना राज्य में तबाही फैल गई और विनाशकारी मौसम के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है।
राज्य के गवर्नर जॉल बेज एडर्वड्स ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। नागरिकों को बचाने के लिए स्थानीय, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। बताया गया है कि बहुत से लोगों को बचाया जा चुका है जबकि सैकड़ों लोगों को सहायता की आवशयक्ता है। इसी बीच राष्ट्रीय मौसम सेवा ने टेक्सास तट से लेकर ओहायो नदी घाटी तक आकस्मिक बाढ़ की चेतावनी जारी की है।