बोको हराम के 16 आतंकी ढेर
Aug १६, २०१६ ११:१० Asia/Kolkata
नाइजीरिया की सेना ने आतंकवादी गुट बोको हराम के 16 सदस्यों को मार गिराया।
शिन हुआ समाचार एजेन्सी के अनुसार अफ्रीकी देश नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में बोको हराम के कम से कम 16 आतंकवादी मारे गये।
नाइजीरिया की सेना के प्रवक्ता कर्नल सनी उस्मान ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कल 16 आतंकवादी मारे गये। इस मुठभेड़ में सेना का एक अधिकारी और 11 जवान भी घायल हो गये।
उस्मान ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने आतंकवादियों के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर रखा है तथा उच्च स्तरीय सतर्कता बरती जा रही है।
टैग्स