पाकिस्तान में सेना की कार्यवाही, 13 आतंकी ढेर
Aug १८, २०१६ १२:१८ Asia/Kolkata
पश्चिमोत्तरी पाकिस्तान के ख़ैबर एजेन्सी में कम से कम 13 आतंकी मारे गए।
पाकिस्तानी वायु सेना ने गुरुवार को ख़ैबर एजेन्सी की तीराह वादी में दाइश और तालेबान के ठिकानों को युद्धक विमान से निशाना बनाया। इस हमले में दाइश और तालेबान के 13 सदस्य मारे गए और तकफ़ीरियों के 6 ठिकाने तबाह हो गए। पाकिस्तानी सेना ने अफ़ग़ानिस्तान के साथ पाकिस्तान की सीमा पर आतंकियों की आवाजाही को रोकने के लिए, सैनिकों को ख़ैबर एजेन्सी भेजा है।
बुधवार को भी ख़ैबर एजेन्सी में 14 आतंकी मारे गए थे। पाकिस्तान का ख़ैबर पख्तूनख़्वा इस देश के अशांत राज्यों में है। (MAQ/N)
टैग्स