तालेबान ने किया दो और ज़िलों पर क़ब्ज़ा
तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार और क़ुन्दूज़ प्रांत के दो ज़िलों पर क़ब्ज़ा कर लिया है।
तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने पश्तु सेवा को बताया कि तालेबान ने नंगरहार प्रांत के हेसारक ज़िले की कई दिनों तक नाकाबंदी करने के बाद उसपर शनिवार तड़के क़ब्ज़ा कर लिया।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को तालेबान ने हेसारक ज़िले में 6 सुरक्षा चौकियों और एक छावनी पर क़ब्ज़ा किया और फिर शनिवार तड़के पूरे ज़िले को अपने क़ब्ज़े में ले लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में अफ़ग़ान सैनिक मारे गए। तालेबान ने अपने नियंत्रण में बहुत से हथियार ले लिए हैं जिसमें टैंक भी शामिल हैं।
ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि तालेबान ने क़ुन्दूज़ प्रांत के ख़ान आबाद ज़िले को भी अपने नियंत्रण में ले लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान मारे गए। इसी प्रकार तालेबान ने अफ़ग़ान सुरक्षा बलों के हथियार भी अपने नियंत्रण में ले लिए।
तालेबान के प्रवक्ता ने कहा कि तालाबन ने ख़ान आबाद ज़िले पर हमला कर 9 चौकियां, गुप्तचर विभाग की इमारत और कई सरकारी मुख्यालय पर क़ब्ज़ा कर लिया। (MAQ/N)