संयुक्त राष्ट्र संघ भारत पर दबाव डालेः पाकिस्तान
पाकिस्तान ने भारत नियंत्रित कश्मीर के मामले के शांतिपूर्ण हल के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ से भारत पर दबाव डालने की मांग की है।
इस्लामाबाद से संवाददाता के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान की दूत मलीहा लोधी ने कहा कि भारत, कश्मीर विवाद को ख़त्म करने के लिए उचित हल निकालने के बारे गंभीर नहीं है। पाकिस्तान का कहना है कि इसलिए संयुक्त राष्ट्र संघ को चाहिए कि भारत पर दबाव डाल कर उसे इस क्षेत्र के विवाद के शांतिपूर्ण हल के लिए तय्यार करे।
उन्होंने बल दिया कि पाकिस्तान, कश्मीर के मामले को सभी अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उठाकर इस मामले पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता है।
दूसरी ओर इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव इयाद अमीन मदनी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अज़ीज़ के साथ इस्लामाबाद में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि भारत नियंत्रित कश्मीर के मामले का समाधान संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्ताव और इस क्षेत्र की जनता की इच्छानुसार होना चाहिए।
ज्ञात रहे कश्मीर का एक भाग पाकिस्तान और एक भाग भारत की भूमि में है। दोनों ही देश पूरे कश्मीर के मालेकाना हक़ का दावा करते हैं।(MAQ/N)