गूलन के प्रत्यर्पण की मांग के बीच अमरीकी उपराष्ट्रपति तुर्की पहुंचे
अमरीकी उपराष्ट्रपति ने कहा है कि काश फ़त्हुल्लाह गूलन अमरीका के अलावा किसी और देश में रह रहे होते।
जो बाइडन ने तुर्की की राजधानी अंकारा पहुंचने पर पत्रकारों के बीच यह बात कही। अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार की रात कहा कि तुर्की ने गूलन को प्रत्यर्पित करने के लिए आधिकारिक निवेदन में जो बातें कही हैं, उनका विफल सैन्य विद्रोह से कोई संबंध नहीं हैं। तुर्की के क़ानून मंत्रालय ने कहा कि अदालत ने 6328 पेज पर आधारित 4 फ़ाइलें अमरीका भेजी हैं जिनमें गूलन के प्रत्यर्पण के निवेदन से संबंधित दस्तावेज़ और सुबूत हैं।
तुर्की की जनता ने अमरीकी राष्ट्रपति के अंकारा पहुंचने पर सड़कों पर प्रदर्शन किया और फ़त्हुल्लाह गूलन की अमरीका में मौजूदगी का विरोध किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथ में ऐसे प्लेकार्ड्स थे जिन पर लिखा था, “अगर बिन लादेन तुर्की में होता और हम 11 सितंबर के हमले के बाद उसे आपके हवाले न करते तो क्या होता?” (MAQ/N)