शैख़ ज़कज़की की अवैध गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ नाइजीरियाई जनता का प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i22231-शैख़_ज़कज़की_की_अवैध_गिरफ़्तारी_के_ख़िलाफ़_नाइजीरियाई_जनता_का_प्रदर्शन
नाइजीरिया के प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु शैख़ इब्राहीम ज़कज़की की रिहाई के लिए नीइजीरियाई जनता ने सड़कों पर प्रदर्शन किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०१, २०१६ ०४:३८ Asia/Kolkata
  • शैख़ ज़कज़की की अवैध गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ नाइजीरियाई जनता का प्रदर्शन

नाइजीरिया के प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु शैख़ इब्राहीम ज़कज़की की रिहाई के लिए नीइजीरियाई जनता ने सड़कों पर प्रदर्शन किया।

 

बुधवार को यह प्रदर्शन नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में आयोजित हुआ जिसमें 2000 से ज़्यादा लोगों ने भाग लिया। अबूज में आयोजित प्रदर्शन में लोगों ने राष्ट्रीय मस्जिद से फ़ेडरल सेक्रिटेरियट तक मार्च किया। इस दौरान नाइजीरियाई जनता शैख़ ज़कज़की की लगभग 9 महीने से ग़ैर क़ानूनी गिरफ़्तारी की निंदा और उनकी तुरंत रिहाई की मांग में, नारे लगाती रही।

नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के सदस्य मोहम्मद इब्राहीम गमावा ने अबूजा में प्रेस टीवी के पत्रकार से कहा, “हम उनसे शैख़ ज़कज़की की बिना शर्त तुरंत रिहाई की मांग करते हैं।”

 

ज्ञात रहे 13 दिसंबर 2015 को नाइजीरियाई सैनिकों ने ज़ारया शहर में शैख़ ज़कज़की के घर पर धावा बोला। इस दौरान जो लोग शैख़ ज़कज़की को बचाने की कोशिश कर रहे थे उन्हें गोलियों से भून दिया। मारे गए लोगों में नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के एक नेता और उसके प्रवक्ता भी शामिल हैं।

नाइजीरियाई सैनिकों ने शैख़ ज़कज़की के घर पर धावा उस समय बोला जब इससे एक दिन पहले अर्थात 12 दिसंबर 2015 को नाइजीरियाई सैनिकों ने ज़ारया शहर में एक धार्मिक केन्द्र पर यह आरोप लगाते हुए हमला कर दिया कि वहां मौजूद लोग नाइजीरियाई सेना के चीफ़ स्टाफ़ के कारवां का रास्ता रोके हुए थे। इस धार्मिक केन्द्र में समारोह चल रहा था।

1 अगस्त 2016 को इस्लामी मानवाधिकार आयोग ने एक रिपोर्ट जारी की जिसमें उसने कहा है कि नाइजीरियाई सैनिकों ने धार्मिक समारोह पर हमला कर 348 शिया मुसलमानों का जनसंहार किया।

हमले के दौरान शैख़ ज़कज़की को भी 7 गोलियां लगीं और उनकी एक आंख चली गयी। वे अभी भी बिना किसी आरोप के जेल में बंद हैं, जबकि नाइजीरियाई क़ानून के अनुसार किसी भी व्यक्ति को गिरफ़्तार करने के 24 घंट के भीतर अदालत में चार्जशीट दाख़िल करनी होती है किन्तु नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी शैख़ ज़कज़की की रिहाई का आदेश जारी नहीं कर रहे हैं। (MAQ/N)