अमरीका, सऊदी अरब को 115 अरब डॉलर के हथियार बेचेगा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i22933-अमरीका_सऊदी_अरब_को_115_अरब_डॉलर_के_हथियार_बेचेगा
अमरीका ने सऊदी अरब के सामने 115 अरब डॉलर मूल्य के हथियार बेचने का प्रस्ताव रखा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०८, २०१६ १०:२८ Asia/Kolkata
  • अमरीका, सऊदी अरब को 115 अरब डॉलर के हथियार बेचेगा

अमरीका ने सऊदी अरब के सामने 115 अरब डॉलर मूल्य के हथियार बेचने का प्रस्ताव रखा है।

प्रेस टीवी के अनुसार अमरीका के अंतर्राष्ट्रीय राजनीति केन्द्र के अधिकारी विलियम हार्टन्ग ने एक रिपोर्ट में इस बात का रहस्योद्घाटन किया है कि यह अमरीका की ओर से पिछले 71 साल में सऊदी अरब को पेश किया गया सबसे बड़ा प्रस्ताव है जिसमें हथियारों व सैन्य उपकरणों को बेचने के साथ साथ सैन्य ट्रेनिंग भी शामिल है। इस प्रस्ताव में 42 अलग प्रकार के समझौते हैं जिनकी मुख्य प्रति अभी सऊदी अरब को नहीं भेजी गयी है।

 

इस रिपोर्ट के अनुसार जिस मात्रा में अमरीका, सऊदी अरब को हथियार बेच रहा है, वह रियाज़ के ख़िलाफ़ दबाव के लिए उचित हथकंडा बन सकता है। हथियार नियंत्रण गुट के अनुसार, जो हथियारों की बिक्री के ख़िलाफ़ सक्रिय है, ब्रिटेन, फ़्रांस और अमरीका ने युद्ध अपराध के दोषी देशों को पारंपरिक हथियार बेचकर वर्ष 2014 की हथियारों की व्यापार संधि का उल्लंघन किया है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने भी सऊदी अरब को हथियार बेचने के क़दम के ख़िलाफ़ वॉशिन्गटन में प्रदर्शन किया। (MAQ/N)