फ़िलिस्तीन के समर्थन पर इतालवी गोलकीपर पर जुर्माने की आशंका + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i22966-फ़िलिस्तीन_के_समर्थन_पर_इतालवी_गोलकीपर_पर_जुर्माने_की_आशंका_वीडियो
इटली की राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टीम के गोलकीपर जियान लोइजी बोफ़ोन पर फ़िलिस्तीन का समर्थन करने के कारण अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल संघ फ़ीफ़ा की ओर से जुर्माना लगने की संभावना बढ़ गयी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०८, २०१६ १४:४५ Asia/Kolkata

इटली की राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टीम के गोलकीपर जियान लोइजी बोफ़ोन पर फ़िलिस्तीन का समर्थन करने के कारण अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल संघ फ़ीफ़ा की ओर से जुर्माना लगने की संभावना बढ़ गयी है।

दुनिया के बेहतरीन गोलकीपर का ख़िताब पा चुके जियान बोफ़ोन ने इटली और इस्राईल के बीच 2018 फ़ुटबॉल विश्व कप के एक लीग मैच में, जब इटली ने पहला गोल मारा तो ‘फ़िलिस्तीन ज़िन्दाबाद फ़िलिस्तीन ज़िन्दाबाद’ के नारे लगाए। बोफ़ोन के इस नारे से ज़ायोनी शासन क्रोधित है। इस मैच में इटली ने ज़ायोनी शासन को 3-1 से हराया। अब इस प्रकार के समाचार हैं कि ज़ायोनी लाॅबी के दबाव में फ़ीफ़ा इटली के इस गोलकीपर पर जुर्माना लगा सकता है।

 

दूसरी ओर नेदरलैंड के एक सांसद ने फ़िलिस्तनियों के साथ ज़ायोनियों के व्यवहार पर एतराज़ जताते हुए ज़ायोनी प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू से हाथ मिलाने से इन्कार कर दिया। नेदरलैंड के इस सांसद के इस क़दम को मीडिया में व्यापक कवरेज दिया गया है। नेतनयाहू बुधवार को नेदरलैंड के दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने जब नेदरलैंड के सांसद तुनाहन कूज़ू की ओर हाथ बढ़ाया तो उन्होंने उनसे हाथ मिलाने से इन्कार कर दिया। उनके इस क़दम से नेतनयाहू खिसिया गए। कूज़ू ने नेतनयाहू से हाथ न मिलाने के अलावा अपने कोट पर ऐसा बैज लगा रखा था जिस पर फ़िलिस्तीनी झंडा बना हुआ था। (MAQ/N)