अमरीका में सऊदी अरब के खिलाफ मुक़द्दमे का बिल पारित
अमरीकी कांग्रेस ने एक एेसा बिल पारित कर दिया है जिस के तहत नाइन एलेवन के हमले का शिकार होने वालों के परिजन सऊदी अरब के खिलाफ मुकद्दमा दायर करके उससे हर्जाना की मांग कर सकते हैं।
प्रेस टीवी के अनुसार अमरीकी कांग्रेस ने शुक्रवार को आतंकवाद के सर्मथकों के खिलाफ इंसाफ एक्ट (JASTA) को एेसी हालत में पास किया है कि जब वाइट हाउस ने धमकी दी थी कि इस बिल को पास होने की स्थिति में उसे वीटो कर दिया जाएगा।
इस कानून के विरोधियों का कहना है कि इससे वाशिंग्टन और रियाज़ के संबंधों पर बुरा प्रभाव पड़ेगस।
कांग्रेस में बिल पास होने के बाद वाइट हाउस ने शुक्रवार को ही घोषणा की थी कि अमरीकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा उस बिल को वीटो कर देंगे जिसके तहत नाइन एलेवन से प्रभावित लोग, सऊदी अरब के खिलाफ मुक़द्दमा दायर कर सकते हैं।
अमरीका में नाइन एलेवन के हमले के बाद सऊदी अरब ने इस हमले में अपने नागरिकों के लिप्त होने की रिपोर्टों का कड़ाई से खंडन किया था किंतु अब यह तथ्य सामने आ चुका है कि इन हमलों के 19 ज़िम्मेदारों में से 15 सऊदी नागरिक थे।
अमरीकी अधिकारियों ने अलक़ायदा को इन हमलों का ज़िम्मेदार बताया है। (Q.A.)