अमरीकी बमवर्षक विमान की उड़ान तनाव फैलाने वाली हैः चीन
अमरीका के स्ट्रैटिजिक बमवर्षक विमानों के दक्षिण कोरिया के ऊपर उड़ान भरने पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दिखायी है।
समाचार एजेंसी रोयटर के अनुसार, अमरीका के सूपरसोनिक स्ट्रेटैजिक बमवर्षक विमान बी-वनबी के दक्षिणी कोरिया के ऊपर उड़ान भरने के बाद, चीन ने मंगलवार को कहा कि तनाव फैलाने वाली कार्यवाही से दूर रहा जाए।चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा चून ईंग ने मंगलवार को बीजिंग में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि सभी पक्ष तनाव फैलाने वाले क़दम से दूर रहें।
ज्ञात रहे कि अमरीका के दो सूपरसोनिक स्ट्रैटेजिक बमवर्षक विमानों ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया के ऊपर उड़ान भरी और इसका लक्ष्य उत्तर कोरिया के पांचवें परमाणु परीक्षण के मुक़ाबले में दक्षिण कोरिया के साथ एकता व शक्ति का प्रदर्शन बताया है। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को पांचवां परमाणु परीक्षण किया जिस पर कई देशों ने कड़ी प्रतिक्रिया दिखायी है। (MAQ/N)