कश्मीर मामले में भूमिका निभाने का वादा पूरा करे अमरीका,
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने भारत पाक विवाद के समाधान में अमरीका से हस्तक्षेप की मांग की है।
न्यूयार्क में अमरीकी विदेश मंत्री जान कैरी से मुलाक़ात में नवाज़ शरीफ़ ने भारत नियंत्रित कश्मीर में सुरक्षा बलों की कार्यवाहियों का मुद्दा उठाया और उड़ी सेक्टर के आत्मघाती हमले में पाकिस्तान को लिप्त घोषित करने के भारत के प्रयासों का उल्लेख करते हए कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में हमेशा अपनी नैतिक ज़िम्मेदारियां समझते हुए कार्यवाही की है और मैंने क्षेत्र की शांति, स्थिरता और संपन्नता के लिए हमेशा पड़ोसी देशों से बात की है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आवास से जारी होने वाले बयान के अनुसार नवाज़ शरीफ़ ने अमरीकी विदेश मंत्री को बताया कि कश्मीर में जारी वर्तमान तनाव के परिणाम स्वरूप अब तक 107 से अधिक कश्मीरी हताहत और हज़ारों घायल हो चुके हैं जबकि घाटी में मानवाधिकारों की हालत बहुत बुरे स्तर पर है।
नवाज़ शरीफ़ ने कहा कि मुझे अब भी याद है कि पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने वादा किया था कि पाकिस्तान और भारत के आपसी विवादों और मूद्दों को हल करने में अमरीका अपनी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि अमरीकी प्रशासन औज्ञ विदेश मंत्री जान कैरी पाकिस्तान और भारत के बीच विवादों के हल के लिए अपनी भूमिका ज़रूर निभाएंगे।
अमरीका की ओर से इस मुलाक़ात के बारे में को बयान जारी नहीं हुआ है लेकिन प्रधानमंत्री स्टाफ़ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमरीकी विदेश मंत्री जान कैरी ने आतंकवाद के अंत के लिए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के प्रयासों को सराहा।