अंकारा में इस्राईली दूतावास पर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i24148-अंकारा_में_इस्राईली_दूतावास_पर_हमला
तुर्की की राजधानी अंकारा में ज़ायोनी शासन के दूतावास पर हमला हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २१, २०१६ १६:४० Asia/Kolkata
  • अंकारा में इस्राईली दूतावास पर हमला

तुर्की की राजधानी अंकारा में ज़ायोनी शासन के दूतावास पर हमला हुआ है।

तुर्की के मीडिया सूत्रों ने ख़बर दी है कि दो हमलावरों ने अंकारा में इस्राईल के दूतावास में प्रवेश करने की कोशिश की है। प्राप्त समाचारों के अनुसार ज़ायोनी शासन के दूतावास की सुरक्षा पर तैनात सुरक्षा अधिकारी ने एक हमलावर जिसके हाथ में चाकू था उस पर फायरिंग कर दी जिससे वह हमलावर घायल हो गया।

 

दूसरी ओर ज़ायोनी शासन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी सूचना दी है कि अंकारा में इस्राईली दूतावास की सुरक्षा पर तैनात स्थानीय सुरक्षा अधिकारी ने हमलावर को गोली मार कर घायल कर दिया है। इस्राईली विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि हमले में दूतावास के किसी भी कर्मचारी या राजनयिक को कोई नुक़सान नहीं पहुंचा है।

इस बीच अंकारा के गवर्नर ने एक बयान जारी कर कहा है कि हमलावर मानसिक रोगी हैं और अभी तक उनका किसी विशेष गुट से संपर्क होने का पता नहीं चल सका है।

 

उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी शासन के साथ संबंधों को फिर से बहाल करने के तुर्की सरकार के निर्णय पर इस देश की जनता का एक बड़ा वर्ग अंकारा सरकार से नाराज़ है। तुर्की की मुसलमान जनता इस्लामी जगत के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन की साज़िशों और विशेष रूप में फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईली अत्याचारों की हमेशा निंदा करती रही है। (RZ)