म्यांमार में 3000 मुस्लिम धार्मिक केंद्र ध्वस्त करने का क़ानून
https://parstoday.ir/hi/news/world-i24178-म्यांमार_में_3000_मुस्लिम_धार्मिक_केंद्र_ध्वस्त_करने_का_क़ानून
म्यांमार के अराकान प्रांत के अधिकारियों ने 3000 मस्जिदें और मुसलमानों के धार्मिक केंद्र ध्वस्त किए जाने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २२, २०१६ ०७:०५ Asia/Kolkata
  • म्यांमार में 3000 मुस्लिम धार्मिक केंद्र ध्वस्त करने का क़ानून

म्यांमार के अराकान प्रांत के अधिकारियों ने 3000 मस्जिदें और मुसलमानों के धार्मिक केंद्र ध्वस्त किए जाने की सूचना दी है।

अराकान के अधिकारियों ने बताया है कि मस्जिदों का क़ानूनी लाइसेंस न होने के कारण देश की तीन हज़ार से अधिक मस्जिदों और धार्मिक केंद्रों को ध्वस्त करने का क़ानून पारित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस क़ानून के बारे में बहुत जल्द एक बयान जारी किया जाएगा।

 

म्यांमार के विभिन्न क्षेत्रों में बौद्धों और अल्प संख्यक मुसलमानों के बीच पाए जाने वाले तनाव विशेष कर धार्मिक केंद्रों को लेकर मतभेदों के कारण आए दिन इस देश में मस्जिदों, धार्मिक केंद्रों और मदरसों को ध्वस्त कर दिया जाता है। जुलाई में भी चरमपंथी बौद्धों ने राख़ीन प्रांत के एक गांव में मस्जिद को आग लगा दी थी। उससे कुछ ही दिन पहले क्षेत्रीय अधिकारियों ने मस्जिद की इमारत को अवैध बता कर उसे ध्वस्त करने का आदेश दिया था। (HN)