तालेबान का पूर्व प्रवक्ता हवाई हमले में ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i24505-तालेबान_का_पूर्व_प्रवक्ता_हवाई_हमले_में_ढेर
तालेबान का पूर्व प्रवक्ता अफ़ग़ानिस्तान में हुए एक हवाई हमले में मारा गया है। अफ़ग़ानिस्तान के पकतीका प्रांत में अफ़ग़ान और नैटो फ़ोर्सेज़ की कार्रवाही में तहरीके तालेबान पाकिस्तान का पूर्व प्रवक्ता आज़म तारिक़ मारा गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २६, २०१६ ०७:०५ Asia/Kolkata
  • तालेबान का पूर्व प्रवक्ता हवाई हमले में ढेर

तालेबान का पूर्व प्रवक्ता अफ़ग़ानिस्तान में हुए एक हवाई हमले में मारा गया है। अफ़ग़ानिस्तान के पकतीका प्रांत में अफ़ग़ान और नैटो फ़ोर्सेज़ की कार्रवाही में तहरीके तालेबान पाकिस्तान का पूर्व प्रवक्ता आज़म तारिक़ मारा गया है।

पाकिस्तान के सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि पकतीका प्रांत के लामान क्षेत्र में अफ़ग़ान और  नैटो बलों ने संयुक्त हवाई हमला किया जिसमें तालेबान के तीन नेता मारे गए। सूत्रों ने बताया कि आज़म तारिक़ के नाम से राइस ख़ान टीटीपी के ख़ान सैयद ग्रुप का प्रवक्ता था जो अपने बेटे के साथ एक हवाई हमले में मारा गया।

गत 4 फ़रवरी 2016 को यह दावा सामने आया था कि पाकिस्तान के साथ अफ़ग़ान सीमावर्ती प्रांत में ड्रोन हमले में टीटीपी सजना ग्रुप के मुखिया ख़ान सजना को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी लेकिन वह वहां मौजूद नहीं था जबकि हमले में 18 आतंकी मारे गए थे।