एक और 9/11 जैसी घटना हो सकती है, रूस
-
26 सितंबर 2016 की इस तस्वीर में एक तकफ़ीरी आतंकी पश्चिमोत्तरी सीरिया के सीमावर्ती क़स्बे अर्राय में हथियारों को क्रम में रखते हुए दिखाई दे रहा है
रूस ने कहा है कि अमरीका की ओर से सीरिया में आतंकियों को हथियार देने के नतीजे में अंततः 11 सितंबर 2001 जैसी आतंकी घटना फिर से घट सकती है।
रूस के विदेश सचिव मीख़ाईल बोग्दानोफ़ ने शुक्रवार को यह बयान देते हुए कहा कि सीरिया में आतंकियों को कांधे पर रख कर फ़ायर होने वाले मीज़ाईल संभवतः दिए जाने से, युद्ध ग्रस्त सीरिया में शांति की उम्मीद धूमिल हो जाएगी।
रूस के विदेश सचिव ने न्यूज़ एजेंसी आरआईए से इंटर्व्यू में कहा, “यह बहुत ही प्रतिकूल व्यवहार होगा क्योंकि अंत में ये लोग जिन्हें अमरीका ने ट्रेन किया और हथियार दिए हैं, वैसा ही काम करेंगे जैसा उन्होंने 11 सितंबर 2001 को न्यूयॉर्क में किया।”
रूसी अधिकारी का यह बयान मीडिया में एक अमरीकी प्रशासनिक सूत्र के हवाले से छपी उस रिपोर्ट के कुछ दिन बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि बड़ी संख्या में इंसान द्वार आसानी से उठाए जाने योग्य मीज़ाईल तंत्र मैनपैड्स सीरिया में आतंकियों को दिए जा सकते हैं। ये मीज़ाईल तंत्र फ़ार्स खाड़ी के अरब देशों और तुर्की जैसे अमरीका के क्षेत्रीय घटकों के ज़रिए दिए जाने की संभावना है।
अमरीकी प्रशासनिक सूत्र के हवाले से रोयटर के अनुसार, “सऊदी सोच रहे हैं कि जिस तरह 30 साल पहले अफ़ग़ानिस्तान से रूस को निकाला था उसी तरह सीरिया में मैनपैड्स मीज़ाईल तंत्र आतंकियों को देकर रूस की वायु शक्ति को निष्कृिय बनाकर उसे वहां से निकाला जा सकता है।” (MAQ/N)