अमरीकी अर्थव्यवस्था की हालत पतलीः ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था का हाल बहुत बुरा है।
राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्यायी ट्रंप ने कहा है कि अमरीकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से डूब चुकी है। ट्रंप ने कहा कि वैसे तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है किंतु वर्तमान समय में उसका बहुत बुरा हाल है।
उन्होंने कहा कि हमपर 20000 अरब डॉलर का कर्ज है। लेकिन यह कहानी का केवल एक हिस्सा है। ट्रंप ने कहा कि हमपर 100000 अरब डॉलर की देनदारी है जिसके लिये वित्त की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं हमारे पास जो बजट है वह सालाना घाटे के साथ नियंत्रण से बाहर है।’
ट्रंप ने कहा, ‘इसके अलावा हमारे नेताओं की अक्षमता के कारण सालाना आधार पर हमारा व्यापार घाटा काफी अधिक है। यह करीब 800 अरब डॉलर सालाना पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी की ढांचागत सुविधा खराब हो रही है, स्कूल बैठ रहे हैं, अपराध बढ़ रहा है, सेना का संकुचन हो रहा है, सीमाएं खुली हैं और अर्थव्यवस्था, वेतन पर नौकरी सृजित नहीं कर सकती। ट्रंप ने कहा, ‘हमारा देश विभाजित है तथा हर सप्ताह ऐसा जान पड़ता है कि हम और विभाजित होते जा रहे हैं। हमारी गलियों में हर महीने नस्ली हिंसा हो रही है