अमरीका ने 3 डेस्ट्रायर यमन रवाना किए
अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यमन के दक्षिणी तटों की ओर 3 युद्धपोत भेजे गए हैं।
फ़ॉक्स न्यूज़ के अनुसार, अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि ये डेस्ट्रायर बाबुल मंदब जलडमरू मध्य भेजे गये हैं। बाबुल मंदब लाल सागर को अदन खाड़ी से जोड़ता है। ये डेस्ट्रायर यमन के तटों पर ऐसी स्थिति में भेजे जा रहे हैं कि शनिवार को यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के संघर्षकर्ताओं ने संयुक्त अरब इमिरात की एक युद्धक नौका को मुख़ा के तट से दूर ध्वस्त कर दिया। इस युद्धपोत को अमरीका ने इमीरात को किराए पर दिया था।
अमरीका ने डेस्ट्रायर यूएसएस मेसन, यूएसएस नीट्ज़ और यूएसएस पान्स यमन भेजे हैं।
अमरीकी प्रशासन ने कहा है कि डेस्ट्रायर को अदन की खाड़ी और उसके पास के जलक्षेत्रों में नौकाओं की सुचारू रूप से आवाजाही को सुनिश्चित बनाने के लिए भेजा गया है। (MAQ/N)