नाइजीरिया में एक इमामबाड़े को जलाकर राख कर दिया गया
नाइजीरिया की सेना ने जौस नगर में एक इमामबाड़ें पर हमला करके उसे जलाकर राख कर दिया।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के जौस नगर में इस देश की सेना ने आशूर के दिन आयतुल्लाह ज़कज़की के प्रतिनिधि शेख आदम के घर पर हमला कर दिया। सैनिकों ने आयतुल्लाह ज़कज़की के प्रतिनिधि के घर के साथ ही पास में बने इमाम बाड़े पर भी हमला किया और उसे जलाकर राख कर दिया।
आशूर के दिन ही नाइजीरिया की सेना ने इस देश के फ़ून्तू नगर में भी इमाम हुसैन का शोक मनाने वालों पर हमला किया जिसके कारण कई लोग शहीद हो गए। इससे पहले शबे आशूर या नौ मुहर्रम की रात को पुलिस ने सेना के साथ मिलकर सोकोतो नगर में शियों की एक मस्जिद को घेरकर नाइजीरिया के इस्लामी आन्दोलन के कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार कर लिया था।
यह भी पढ़ें और सुनें: नाइजीरिया की सेना ने 20 लोगों को मौत के घाटा उतारा
सेना और सुरक्षाबलों के हमलों के बावजूद नाइजीरिया के विभिन्न नगरों में मुसलमानों ने इमाम हुसैन की याद में जुलूस निकाले और मजलिसें कीं।