दाइश के आतंकियों को अफ़ग़ानिस्तान पहुंचाने की कोशिश
https://parstoday.ir/hi/news/world-i26149-दाइश_के_आतंकियों_को_अफ़ग़ानिस्तान_पहुंचाने_की_कोशिश
अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति ने कहा है कि कुछ लोग आतंकी गुट दाइश के हज़ारों आतंकियों को उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान पहुंचाना चाहते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १५, २०१६ १५:१७ Asia/Kolkata
  • दाइश के आतंकियों को अफ़ग़ानिस्तान पहुंचाने की कोशिश

अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति ने कहा है कि कुछ लोग आतंकी गुट दाइश के हज़ारों आतंकियों को उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान पहुंचाना चाहते हैं।

अब्दुर्रशीद दोस्तम ने बताया कि दाइश के जिन आतंकियों को अफ़ग़ानिस्तान लाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है उनका संबंध चेचनिया, उज़्बेकिस्तान और ताजीकिस्तान से है। उन्होंने कहा कि देश के भीतर और बाहर से कुछ लोग कोशिश कर रहे हैं कि दाइश के साढ़े सात हज़ार आतंकियों को अगले महीनों में उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान स्थानांतरित कर दें। दोस्तम ने कहा कि इस समय दाइश के ये आतंकी इराक़, लेबनान और सीरिया में सक्रिय हैं जिन्हें सरकारी सेना और स्वयंसेवी बलों की ओर से पराजय का सामना करना पड़ रहा है।

 

उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा बलों के कमांडर अब्दुर्रशीद दोस्तम ने अपने समर्थकों से दाइश के आतंकियों से मुक़ाबले के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के कुछ क्षेत्रों पर तालेबान ने इस कारण क़ब्ज़ा कर लिया कि कुछ भ्रष्ट कमांडर तालेबान के साथ मिल गए थे। दोस्तम और बल्ख़ के कमांडर अता मुहम्मद नूर इससे पहले भी उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में अशांति फैलाने के लिए देश-विदेश के षड्यंत्रों की ओर से सचेत कर चुके हैं। (HN)