तुर्की, आत्मघाती हमले में 3 सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i26275-तुर्की_आत्मघाती_हमले_में_3_सैनिक_हताहत
तुर्की के शहर गज़नीटेप में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के एक संदिग्ध आतंकवादी ने आत्मघाती हमला करके 3 तुर्क सुरक्षा बलों को मौत के घाट उतार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १६, २०१६ १७:३६ Asia/Kolkata
  • तुर्की, आत्मघाती हमले में 3 सैनिक हताहत

तुर्की के शहर गज़नीटेप में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के एक संदिग्ध आतंकवादी ने आत्मघाती हमला करके 3 तुर्क सुरक्षा बलों को मौत के घाट उतार दिया है।

इस आत्मघाती हमले में 8 अन्य लोग घायल हुए हैं।

रविवार को इस घटना के कुछ ही घंटे बाद दाइश की बम सेल के प्रमुख ने सीरियाई सीमा पर ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया, लेकिन इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।   

गज़नीटेप के गवर्नर ने बताया कि सेफ़हाउस माने जाने वाले एक ठिकाने पर छापामारी के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने ख़ुद को उड़ा लिया।

गज़नीटेप सीरिया की सीमा से सटा तुर्की का शहर है।

इसी साल अगस्त में गज़नीटेप में एक शादी समारोह में धमाका हुआ था, जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। msm