पश्चिम नुस्रा फ़्रंट को बचाने की कोशिश कर रहा है, लावरोफ़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i26677-पश्चिम_नुस्रा_फ़्रंट_को_बचाने_की_कोशिश_कर_रहा_है_लावरोफ़
रूस ने कहा है कि पश्चिम सीरिया में नुस्रा फ़्रंट को बचाने की कोशिश कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २१, २०१६ १४:२० Asia/Kolkata
  • रूसी विदेश मंत्री सिर्गेई लावरोफ़
    रूसी विदेश मंत्री सिर्गेई लावरोफ़

रूस ने कहा है कि पश्चिम सीरिया में नुस्रा फ़्रंट को बचाने की कोशिश कर रहा है।

रूसी विदेश मंत्री सिर्गेई लावरोफ़ ने कहा है कि उन्हें लगता है कि पश्चिम अलक़ाएदा की शाखा नुस्रा फ़्रंट को बचाने की कोशिश कर रहा है ताकि बश्शार असद की सरकार को गिराने में इस्तेमाल करे।

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि नुस्रा फ़्रंट से अपना नाम बदल कर फ़त्हुश्शाम फ़्रंट रखने वाले इस गुट के आतंकी, नाकाबंदी से घिरे हलब शहर को छोड़ कर जाने से इंकार कर रहे हैं।

नुस्रा फ़्रंट के अपना नाम बदल कर फ़त्हुश्शाम फ़्रंट रखने पर पश्चिमी मीडिया यह कहते हुए इस गुट का समर्थन करता है कि इस गुट ने ख़ुद को अलक़ाएदा से अलग कर लिया है।

ज्ञात रहे अमरीका सीरिया में कथित मध्यमार्गी आतंकी से आतंकियों को अलग करने से मना कर रहा है जिसके कारण रूस के साथ गतिरोध बना हुआ है। इस गतिरोध के कारण पिछले महीने सीरिया में संघर्ष विराम नाकाम हो गया था।

रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि मॉस्को को उन रिपोर्टों पर चिंता है जिसमें यह कहा गया है कि तुर्की उत्तरी सीरिया पर बमबारी कर रहा है।

तुर्की ने अगस्त 2016 में उत्तरी सीरिया में टैंक और सैनिक भेज कर एक बड़े शहर पर धावा बोल दिया जिसे बिना किसी प्रतिरोध के तकफ़ीरी आतंकी छोड़ कर चले गए थे। अंकारा तथा कथित फ़्री सीरियन आर्मी के आतंकियों की मदद करता है जो सीरियाई सरकार के सबसे बड़े दुश्मन हैं।

 

जब रूसी विदेश मंत्री से सीरियाई सरकार की उस धमकी के बारे में पूछा गया कि जिसमें सीरियाई सरकार ने कहा है कि अपने देश की वायु सीमा का उल्लंघन होने पर तुर्की के युद्धक विमान को मार गिराएंगे, तो लावरोफ़ ने कहा कि सीरिया एक स्वाधीन राष्ट्र है। (MAQ/N)