इटली ने निरस्त किया रूस पर प्रतिबंध का प्रस्ताव
https://parstoday.ir/hi/news/world-i26731-इटली_ने_निरस्त_किया_रूस_पर_प्रतिबंध_का_प्रस्ताव
इटली ने रूस के विरुद्ध प्रतिबंधों के उस प्रस्ताव को रद्द कर दिया है जिसे सीरिया के साथ रूस की कथित आतंकवादी सहकारिता के बहाने पेश किया गया था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २२, २०१६ १३:२६ Asia/Kolkata
  • इटली ने निरस्त किया रूस पर प्रतिबंध का प्रस्ताव

इटली ने रूस के विरुद्ध प्रतिबंधों के उस प्रस्ताव को रद्द कर दिया है जिसे सीरिया के साथ रूस की कथित आतंकवादी सहकारिता के बहाने पेश किया गया था।

इटली के प्रधानमंत्री ने यूरोपीय संघ के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस के विरुद्ध हर प्रकार के प्रतिबंध का विरोध किया है। मैथ्यू रेंज़ी ने बर्लिन, पेरिस और लंदन की ओर से रूस के विरुद्ध लाए जाने वाले प्रतिबंध के प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह अर्थहीन प्रस्ताव है। जर्मनी, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अमरीका के समर्थन से रूस के विरुद्ध प्रस्ताव पेश किया था। वे सीरिया के कारण रूस के विरुद्ध प्रतिबंध लगाना चाहते थे।

 

यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनल्ड टूस्क ने रूस विरोधी इस नए विफल प्रस्ताव के बारे में कहा कि परिषद के अधिकारियों ने समस्त विकल्पों के दृष्टिगत, सीरिया के हलब नगर की स्थिति के जारी रहने की सूरत में रूस के विरुद्ध प्रतिबंधों का समर्थन किया था। यूरोपीय परिषद के प्रमुख ने हलब की स्थिति को एेसे में त्रासदीपूर्ण बताया है कि जब इस नगर में नुस्रा फ्रंट के आतंकवादियों को सीरिया और रूस के हमलों के कारण भारी पराजय मिल रही है। यही कारण है कि सीरिया विरोधी अरब और पश्चिमी देश, इन हमलों को तत्काल रुकवाने की मांग कर रहे हैं। (QR)