चीन ने सबसे छोटा स्मार्ट फ़ोन बनाया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i26794-चीन_ने_सबसे_छोटा_स्मार्ट_फ़ोन_बनाया
चीन ने दुनिया का सबसे छोटा स्मार्ट फ़ोन बनाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २३, २०१६ १०:०९ Asia/Kolkata
  • चीन ने सबसे छोटा स्मार्ट फ़ोन बनाया

चीन ने दुनिया का सबसे छोटा स्मार्ट फ़ोन बनाया है।

चीन की एक कंपनी ने अभी हाल में सबसे छोटा स्मार्ट फ़ोन बनाया है जिसका नाम वी फ़ोन एस-8 है। इस कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे छोटा टच स्क्रीन स्मार्ट मोबाइल फ़ोन है। वी फ़ोन एस-8 नामक इस फ़ोन की स्क्रीन 1.54 इंच की है और इसमें एक बटन भी होगा। यह एक बटन के साथ बाज़ार में लॉन्च होगा।

इससे पहले दुनिया के सबसे छोटे स्मार्ट फ़ोन को गूगल ने बनाया था जिसमें दो सिम लगते थे। उस फ़ोन की स्क्रीन 2.45 इंच थी।

वी फ़ोन एस-8 में 64 मेगाबाइ की रैम, 128 मेगाबाइट की मेमरी और मिलिएम्पियर की बैट्री है। (MAQ/N)