35 साल का बच्चा मगर नहीं आया दुनिया में!
https://parstoday.ir/hi/news/world-i27349-35_साल_का_बच्चा_मगर_नहीं_आया_दुनिया_में!
एक ऐसी ख़बर जिसने हर इंसान को चौंका दिया, क्योंकि एक मां के पेट में 35 सालों तक रहने के बाद भी दुनिया में न आ सका बच्चा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct २९, २०१६ २०:४१ Asia/Kolkata
  • 35 साल का बच्चा मगर नहीं आया दुनिया में!

एक ऐसी ख़बर जिसने हर इंसान को चौंका दिया, क्योंकि एक मां के पेट में 35 सालों तक रहने के बाद भी दुनिया में न आ सका बच्चा।

अलजीरिया से प्राप्त समाचारों के अनुसार इस देश की एक 73 वर्षीय महिला के पेट से डाक्टरों ने 35 साल 7 महीने के भ्रूण को निकाला है। 73 वर्षीय मां की गोद में जब डाक्टरों ने बच्चे को दिया तो उसका वज़न उस समय 2 किलो था।

 

इस 35 वर्षीय बच्चे को जन्म देने वाली महिला के स्वास्थ्य को लेकर डाक्टर हैरान हैं। महिला के आप्रेशन करने वाले डाक्टरों की टीम का कहना है कि 35 सालों तक यह भ्रूण इस महिला के पेट में रहा और महिला को किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या पैदा नहीं हुई और वह एक सामान्य जीवन व्यतीत कर रही थी।

 

समाचारों के अनुसार कुछ दिनों पहले महिला ने पेट में दर्द महसूस किया जिसके बाद डाक्टरों ने उस महिला की जांच की। जांच के दौरान डाक्टर महिला के पेट में पल रहे बच्चे को देख कर हैरान रहे गए। अलजीरियाई समाचार पत्रों के अनुसार यह महिला 1981 में गर्भवती हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि यह पहला ऐसा मामला है जो दुनिया के सामने आया है। (RZ)